Sunday, August 16, 2026
Home भोपाल SUSPENDED:बिजली कंपनी के प्रबंधक को किया गया निलंबित, एमडी ने सभी...

SUSPENDED:बिजली कंपनी के प्रबंधक को किया गया निलंबित, एमडी ने सभी अधिकारियों को दी चेतावनी

296

the duniyadari भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली विभाग के प्रबंधक को निलंबित कर दिया है। राजधानी भोपाल के खजूरी सड़क वितरण केंद्र में पदस्थ प्रबंधन आपात स्थिति के दौरान भी अनुपस्थित था। कार्य में लापरवाही बरतने पर उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खजूरी सड़क वितरण केंद्र में पदस्थ प्रबंधक गौरव अटूट को बीती रात विद्युत आपूर्ति सेवाओं में आपात स्थिति में व्यवधान उत्पन्न होने के दौरान अनुपस्थित होने और कार्य में लापरवाही बरतने के कारण प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अविध में गौरव अटूट का मुख्यालय संभागीय कार्यालय भोपाल नियत किया गया है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने सचेत किया है कि कार्य में पारदर्शिता, लगन, निष्ठा और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी में जीरो टोलरेंस की नीति लागू है और सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ता सेवाओं और कंपनी की उत्तरोत्तर तरक्की के लिए लगातार प्रयास करते रहें।