Sunday, March 15, 2026
Home क्राइम Theft of lakhs in teacher’s house : प्रधान पाठक पति और UDT...

Theft of lakhs in teacher’s house : प्रधान पाठक पति और UDT शिक्षिका पत्नी गयी थी स्कूल, चोरों ने कर दिया लाखों का समान गायब, गिरफ्तार

259

कोरबा। Theft of lakhs in teacher’s house : शिक्षक के घर लाखों की चोरी मामरे में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी करने वाले दोनों चोर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायपुर के आरंग का है, जहां 28 जून को प्रधान पाठक हरिशंकर कुर्रे नाम के शिक्षक के घर पर चोरी की घटना हुई थी। हरिशंकर कुर्रे ने आरंग थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी, कि डिहरी स्थित माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत् है। वह भानसोज आरंग में रहता है। शिक्षक हरिशंकर की पत्नी भी उसी स्कूल में ही उच्च वर्ग शिक्षक के पद पर पदस्थ है। शिक्षक अपनी शिक्षिका पत्नी और पुत्र के साथ घर में ताला लगाकर स्कूल चला गया था।

शिक्षक का बेटा जब स्कूल से घर लौटा तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था। जिस पर बेटे ने अपने शिक्षक पिता को इसकी सूचना दी । स्कूल से घर आये शिक्षक हरिशंकर ने जब घर के अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। बेडरूम में रखे अलमारी का ताला टूटा हुआ था तथा आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात नही थे। शिक्षक ने आरंग थाना में अपराध क्रमांक 411/2023 धारा 454, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

शिकायत के आधार पर चोरों  की तलाश शुरू हुई। एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके पुत्र सहित आस-पास के लोगो से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा तरीका वारदात के आधार पर चोरी/नकबजनी के पुराने एवं हाल ही में जेल से रिहा हुए आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

 

 

इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा ग्राम भानसोज निवासी डागेश्वर साहू की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर डागेश्वर साहू उर्फ नानू साहू से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी कन्हैया धीवर उर्फ डागा धीवर के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कन्हैया धीवर उर्फ डागा धीवर की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये सोने चांदी के जेवरात कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।