Saturday, July 11, 2026
Home पुलिस TI की गाड़ी में फेंकूंगा बम ..युवक की धमकी से पुलिस विभाग...

TI की गाड़ी में फेंकूंगा बम ..युवक की धमकी से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, देखें VIDEO

875

कटनी। सोशल मीडिया में टीआई की गाड़ी में बम फेकने की धमकी देने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिस युवक ने बम फेकने की धमकी दी है, वह कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक का रहने वाला सौरभ गुप्ता बताया जा रहा है। वीडियो की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली टीआई अजय सिंह ने वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही है।

 

 

दरअसल सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल किया गया है। जिसमें सौरभ गुप्ता नामक युवक वीडियो में यह कहते दिखाई दे रहा है कि वह अपने प्यार के लिए कुछ भी कर सकता है, जिस युवती से वह प्यार करता है उसने उसे टीआई की गाड़ी में बम फेकने के लिए कहा है। अपने प्यार के लिए वह कुछ भी कर सकता है, इसी वजह से आने वाले दिनों में वह टीआई की गाड़ी में बम फेकेगा।

इस मामले में कोतवाली टीआई अजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। युवक का नाम सौरभ गुप्ता है उसके खिलाफ पहले भी एक छेड़छाड़ का मामला दर्ज है, और यह मामला उसी महिला ने दर्ज कराया है जिसके प्यार की दुहाई देकर वह बम फेंकने की धमकी दे रहा है।सौरभ गुप्ता युवती से एक तरफा प्यार करता है। युवती परेशान होकर अपना घर छोड़कर कहीं दूसरे स्थान पर किराए से रहने लगी है। इस मामले में युवती के बयान लिए जाएंगे। जिसमें पूछा जाएगा कि उसने युवक से बम फेकने के लिए कहा है या नहीं। पूरे मामले की जांच के बाद युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।