Sunday, May 31, 2026
Home Breaking देश से आरक्षण खत्म करने व विदेशो में जाकर भारत का अपमान...

देश से आरक्षण खत्म करने व विदेशो में जाकर भारत का अपमान करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कोरबा में करेंगे पुतला दहन – दीपक जायसवाल (जिला महामंत्री)

226

अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश विरोधी विवादित भाषण व देश से आरक्षण खत्म करने जैसे बातें कहने पर पूरे देश में जमकर विरोध हो रहा है।

कोरबा जिले के बीजेपी नेता जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा दीपक जायसवाल ने राहुल गांधी के बयानों को लेकर ट्वीट के साथ मीडिया में विरोध करते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत का अपमान करते हैं। अनुसूचित जाति- जनजातियों व पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को खत्म करने जैसी बातें बोलते हैं। भाजपा नेता दीपक जायसवाल ने कहा की मन में पड़े विचार और सोच किसी न किसी माध्यम से बाहर आ ही जाते हैं।

कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा एक बार फिर से सामने आ गया है। लंबे समय से सत्ता में रही कांग्रेस शुरू से ही देश में आरक्षण लागू नहीं कर पाई। कांग्रेस गरीब पिछड़े वर्ग को कभी लाभ नहीं दिला पाई। दलित शोषित वंचित आदिवासी जनजाति पिछला वर्ग समाज के साथ घोर अन्याय व शोषण किया है।

भाजपा नेता जायसवाल ने कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कोरबा जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा के मार्गदर्शन में राहुल गांधी का पुतला दहन करेंगे। जिसमें जिले के सभी पिछड़ा वर्ग मोर्चा सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवं भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे।