Saturday, March 14, 2026
Home छत्तीसगढ़ Torture from Pahadi Korva woman : भाजपा नेता के घर बर्थ-डे पार्टी...

Torture from Pahadi Korva woman : भाजपा नेता के घर बर्थ-डे पार्टी में बेहोश होने तक महिला से दुष्कर्म, फिर…

657

जशपुर। Torture from Pahadi Korva woman : जिले में एक भाजपा नेता के घर चल रही बर्थ-डे पार्टी में पहाड़ी कोरवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं महिला के साथ इतनी हैवानियत हुई कि बेहोश होने तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर महिला को निवस्त्र ही जंगल में छोड़ दिया गया। जब मनरेगा में काम करने जा रही महिलाओं ने पीड़िता को देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पीड़िता के घर वालों को दी। इसके बाद वे पीड़िता महिला को अपने घर लेकर आए और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, पहले तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जैसे-जैसे बात राजनीतिक गलियारों में फैलती गई और पुलिस के उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद बगीचा थाना पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता और सामरबहार के पूर्व जनपद सदस्य सरयू पैकरा को गिरफ्तार किया। अब इस मामले में पुलिस ये भी जांच कर रही है कि दुष्कर्म करने वाले लोगों में सिर्फ एक भाजपा नेता था या बर्थ-डे पार्टी में शामिल कुछ अन्य लोगों ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। वहीं इस पूरी घटना की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने की है।

पूरा परिवार गया था पार्टी में शामिल होने

पीड़ित परिवार का कहना है कि, ग्रामीण क्षेत्र में यदि बर्थ-डे पार्टी होती है तो सभी चले जाते हैं। बीजेपी नेता के घर भी बर्थ-डे पार्टी थी तो पीड़िता का पूरा परिवार शामिल होने गया था, लेकिन थोड़ी देर बाद परिवार लौट आया और पीड़िता वहीं रूक गई। इसके बाद उसके साथ ये हैवानियत हुई। इस मामले में पुलिस पीड़िता से भी पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ कर रही है।