Thursday, October 22, 2026
Home दुर्घटना Tragic Accident : 55 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 8...

Tragic Accident : 55 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 8 की मौत, 35 घायल, मची अफरा-तफरी

682

तमिलनाडु। Tragic Accident : तमिलनाडु में एक दर्दनाक हादसा हो गया है, जहाँ कुन्नूर स्थित मारापलम के पास  एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर के खाई में जा गिरी, इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना को लेकर कोयंबटूर जोन के डीआईजी सरवण सुंदर ने कहा कि बस ऊटी से मेट्टुपालयम जा रही थी। इस दौरान बस में 55 यात्रियों से भरी बस के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। फिहलाल आगे की जांच चल रही है।