Saturday, March 14, 2026
Home छत्तीसगढ़ VIDEO: मंत्री के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने...

VIDEO: मंत्री के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने बताया जिले में है प्रशासनिक प्रदूषण…शहर में चर्चा का माहौल

754

कोरबा। दर्री में नए तहसील भवन का भूमिपूजन और सड़क निर्माण शुभारम्भ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत में जिला प्रशासन (कोरबा कलेक्टर रानू साहू) के काम काज को लेकर जो टिप्पणी की उससे जिले में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने बिना नाम लिए कलेक्टर के काम काज को लेकर कहा है कि कोरबा में पहले से पर्यावरण प्रदूषण और कोयला का प्रदूषण तो था ही अब प्रशासनिक प्रदूषण भी हावी हो गया है। इसे अब दूर करना कोरबावासियों के लिए जरूरी हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष के इस बयान के अलग अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं।

डॉ चरण दास महंत ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि कोरबा जिला में पहले से ही कोयला, राख और वायु प्रदूषण ब्याप्त रहा है और अब प्रशासनिक प्रदूषण भी बढ़ गया है। प्रदूषण बढ़ता है तो शरीर के लिए घातक होता है। घातक पर उसका उपचार भी करना पड़ता है। तो स्वाभाविक है प्रशासनिक प्रदूषण को भी दूर करना होगा तभी आमजन के काम स​हजता से होगा।

आपको यह बताते चले कि उसी मंच से राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने भी कलेक्टर के काम काज पर सवाल खड़ा करते हुए भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया था। यही नहीं उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि जनहित के कार्यों में रुकावट पैदा करने वालों के खिलाफ सड़क की लड़ाई भी लड़ा जाएगा।

बहरहाल आरोप प्रत्यारोप के बाद राजनीतिक गलियारों में जमकर चर्चा है। लोगों का कहना है कि प्रदेश में किसानों और छत्तीसगढ़ियों की सरकार में अब मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को अपने ही जिले में कलेक्टर के काम काज के खिलाफ सड़क पर लड़ाई लड़ना पड़ेगा। अब देखना यह है कौन किस पर भारी पड़ता है।

 

देंखें विडियो…