Saturday, April 20, 2024
HomeदेशVideo: 'यमराज से रेस लगाते हुए...' दादी को बैठाकर ले जा रहा...

Video: ‘यमराज से रेस लगाते हुए…’ दादी को बैठाकर ले जा रहा था बच्चा, वीडियो वायरल

Dadi Ka Video : दादी-पोते का एक चौंकाने वाला वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है, जिसे इंस्टाग्राम यूजर ‘जागेश्वर सिन्हा’ ने 11 दिसंबर को पोस्ट किया गया था। उन्होनें कैप्शन में लिखा- बच्चा। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 मिलियन से अधिक व्यूज, 6 लाख 66 हजार लाइक्स और 6 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। एक यूजर्स ने लिखा- जीते जी स्वर्ग का आखिरी सफर। अन्य यूजर ने कहा- दादी कहां हो आप, एयरोप्लेन में नहीं हो। इसी तरह से तमाम यूजर्स ने अपने मन की बात कमेंट सेक्शन में लिखी। एक बंदे ने तो लिख दिया कि ये लड़का यमराज से रेस लगा रहा है। बाकी इस पर आपकी क्या राय है? कमेंट सेक्शन में लिखें।

https://www.instagram.com/aj_____boy_aj_____/?utm_source=ig_embed&ig_rid=dbaaf8a2-a99b-47a4-8b52-1125ef361239

‘दादी को अपने बच्चे पर पूरा भरोसा’

हम देख सकते हैं कि एक 10-12 साल का बच्चा दादी अम्मा को मोपेड बैठाकर पर ले जा रहा है। लोग बच्चे की उम्र से ज्यादा मोपेड की फर्राटेदार स्पीड देखकर दंग रह गए। क्योंकि उसने मोपेड को ‘हवाई जहाज’ बनाया हुआ है! वह मोपेड का कान ऐंठे जा रहा है। जब कार से वीडियो बनान वाले बंदे बच्चे से कहते हैं कि धीरे चला बेटा, धीरे चला… तो बच्चा मोपेड की रफ्तार और बढ़ा देता है। इतना ही नहीं, वह कार को पीछे छोड़ता हुआ वहां से गोली हो जाता है। ऐसे में लोग दादी को देख रहे हैं जो निश्चिंत होकर बैठी हैं। इसी पर एक यूजर ने लिखा- दादी को अपने बच्चे पर पूरा भरोसा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments