Friday, October 30, 2026
Home Breaking Video Viral: स्कूली छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो बनाने वाले की तलाश में...

Video Viral: स्कूली छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो बनाने वाले की तलाश में जुटी पुलिस…

218
Oplus_131072

राजधानी रायपुर के एक स्कूली छात्रा से दुष्कर्म और इसका वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है. पूरा मामला राजधानी रायपुर के खमतराई थानाक्षेत्र के भनपुरी के एक स्कूल का है. पीड़िता की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी भी उसी स्कूल का छात्र है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी में भनपुरी इलाके की 15 वर्षीय एक नाबालिग छात्रा रेप का शिकार हो गई. घटना का वीडियो भी बनाया गया. दो दिन पीड़ित छात्रा को लेकर उसके माता-पिता रिपोर्ट लिखाने भटकते रहे. हालांकि बाद में भाजपा नेताओं की मदद से रिपोर्ट दर्ज की गई.

वीडियो बनाने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

मणिशंकर चंद्रा (सीएसपी, उरला) के मुताबिक पीड़िता और आरोपी दोनो नाबालिग है और घटना स्कूल परिसर से थोड़ी दूर की ही है. इस दौरान किसी अज्ञात ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. पुलिस के मुताबिक पीड़िता व आरोपी दोनों की उम्र 15 से 17 साल के मध्य है. घटना एक हफ्ते पहले की है. अब पुलिस ने पास्को में केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.