Sunday, October 25, 2026
Home देश Weather Update : आज केरल में मानसून की हो सकती एंट्री, कल...

Weather Update : आज केरल में मानसून की हो सकती एंट्री, कल से राज्य में बारिश की संभावना

423

नई दिल्ली। Weather Update : भीषण गर्मी ने सभी को परेशान कर दिया है । इसी बीच राहत की खबर है की मानसून के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 जून से दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon) के आगमन की भविष्यवाणी की है, दक्षिण-पश्चिम मानसून आज केरल पहुंच सकता है। अभी ये देश की समुद्री सीमा में प्रवेश कर चुका है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून लक्षद्वीप और दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। IMD ने सोमवार से केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।केरल के पठानमथिट्टा और इडुक्की जिलों में भी सोमवार तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश को लेकर अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 4 जून को लक्षद्वीप के पास पहुंच गया है यानी कि मॉनसून आ ही गया है,बता दें कि केरल में दस्तक देने की मॉनसून की आमद की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में अगले दो दिनों तक मौसम सुहावना रहेगा। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के अनुसार ईरान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन-चार दिनों तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं।