Sunday, March 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ पत्नी ने की पति की हत्या, दोनों की हुई थी लव मैरिज,...

पत्नी ने की पति की हत्या, दोनों की हुई थी लव मैरिज, जानिए क्या है वारदात की वजह

225

सूरजपुर. पति को तंगी से मारकर हत्या करने वाली पत्नी को झिलमिल पुलिस ने चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पत्नी ने बताया, पति उसके उपर शक करता था. रोज लड़ाई झगड़े से तंग आकर इस वारदात को अंजाम दिया हूं. यह घटना डालाबहरा गांव की है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

आरोपी पत्नी ने बताया कि हम दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और दिसंबर में दोनों की शादी हुई पर वह मुझ पर शक करता था. हमेशा इस बात को लेकर लड़ाई होती थी. कल रात भी इसी बात को लेकर हम दोनों के बीच दो बजे तक विवाद होता रहा. इउसके बाद जब वह सो गया तो टांगे से उसके गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी और वहां से चली गई.