Saturday, October 31, 2026
Home देश Winter Session: शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, हम सभी मुद्दों पर...

Winter Session: शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, हम सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार

345

नई दिल्ली। Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से दो दिन पहले शनिवार को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की अध्यक्षता में पार्लियामेंट की लाइब्रेरी बिल्डिंग में हुई इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल भी शामिल हुए। इस दौरान प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

 

Winter Session: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, 4 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। हमने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक में 23 पार्टियों के 30 नेता शामिल हुए। बैठक में कई सुझाव आए हैं। सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है।