Wednesday, June 10, 2026
Home देश woman’s undergarments stolen: छत पर सूखने के लिए रखा महिला का अंडरगारमेंट्स...

woman’s undergarments stolen: छत पर सूखने के लिए रखा महिला का अंडरगारमेंट्स हो जाता था गायब, जब किया स्टिंग तो हो गया बवाल, 20 गिरफ्तार

1011

अहमदाबाद। woman’s undergarments stolen: गुजरात के अहमदाबाद से महिला के अंडरवेयर चोरी के करने के मामले में मचे बवाल पर पुलिस ने एक ही जाति के दो समूहों के 20 लोगोंं को गिरफ्तार किया है। विवाद उस वक्त भड़क गया, जब एक 30 साल की महिला ने अपने 31 साल के पड़ोसी पर आठ महीने तक उसके अंडरगारमेंट्स चुराने का आरोप लगा दिया।

धंधुका पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, महिला अपने अंतर्वस्त्रों को सुखाने के लिए डालने के बाद गायब होने से हैरान थी। निराश महिला ने डरपोक चोर को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक खुफिया तरीके से मोबाइल स्टिंग किया। इसके बाद आपत्तिजनक फुटेज से आखिरकार सच्चाई सामने आ गई।

26 जून को फुटेज देखने पर महिला ने पाया कि उसका पड़ोसी ही खुलेआम उसके अंडरगारमेंट्स चुरा रहा था। पुलिस अधिकारी ने कहा, अगले दिन महिला ने गुप्त रूप से उस आदमी पर नजर रखी और अपने अंडरगारमेंट्स चुराते हुए देखा। इसके बाद महिला ने उसका पीछा किया और चुराए गए अंडरगारमेंट्स का पता लगाया।

महिला अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाले उस आदमी से भिड़ गई। इसके बाद गुस्साए आरोपी ने कथित तौर पर महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट शुरू की। महिला जब मदद के लिए चिल्लाई तो उसके परिवार वाले लाठी और लोहे के पाइप लेकर मौके पर पहुंच गए।

महिला के परिवार वालों ने आरोपी और उसके रिश्तेदारों पर हमला कर दिया। अधिकारी ने कहा, आरोपी के रिश्तेदारों ने भी महिला के परिवार पर जवाबी हमला किया। इस विवाद में 8 से 10 लोग घायल हो गए, जिसके चलते दोनों पक्षों से कुल 20 गिरफ्तारियां की गई हैं।

पुलिस की ओर से महिला के रिश्तेदारों के खिलाफ बवाल करने और नुकसान पहुंचाने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही दूसरी एफआईआर आरोपी और उसके नौ रिश्तेदारों के खिलाफ की गई है, जिसमें कि छेड़छाड़, नुकसान पहुंचाने और झगड़ा करने की धाराएं लगाई गई हैं।