Sunday, October 25, 2026
Home कोरबा अयोध्यापुरी में 31वां सार्वजनिक श्री अखंड नवधा रामायण का भव्य आयोजन

अयोध्यापुरी में 31वां सार्वजनिक श्री अखंड नवधा रामायण का भव्य आयोजन

149

The Duniyadari : कोरबा। ग्राम अयोध्यापुरी में 31वां सार्वजनिक श्री अखंड नवधा रामायण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 13 जनवरी 2026, मंगलवार को शुभारंभ एवं कलश यात्रा से होगी। इसके पश्चात 22 जनवरी को कथा विश्राम एवं चढ़ोतरी तथा 23 जनवरी को हवन, सरसाम धारा एवं महाभंडारा आयोजित होगा। आयोजन में विद्वान संतों द्वारा मानस प्रवचन एवं विशिष्ट कलाकारों का मानस गायन होगा। श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।