Wednesday, October 7, 2026
Home बांग्लादेश राजनीतिक हलकों में शोक, पूर्व प्रधानमंत्री ने ली अंतिम सांस

राजनीतिक हलकों में शोक, पूर्व प्रधानमंत्री ने ली अंतिम सांस

101

The Duniyadari : राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहे बांग्लादेश से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन हो गया है। उन्होंने ढाका स्थित एवरकेयर अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वह 80 वर्ष की थीं।

बताया जा रहा है कि खालिदा जिया लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। बीएनपी के आधिकारिक और वेरिफाइड फेसबुक पेज के माध्यम से उनके निधन की पुष्टि की गई। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, फज्र की नमाज के तुरंत बाद सुबह लगभग 6 बजे उनका इंतकाल हुआ।

खालिदा जिया बांग्लादेश की राजनीति का एक बड़ा चेहरा रही हैं। वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और कई वर्षों तक बीएनपी का नेतृत्व करती रहीं। उनके निधन से बांग्लादेश की राजनीति में एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

उनके निधन की खबर फैलते ही देश-विदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी नेताओं, समर्थकों और आम नागरिकों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।