ऑक्शन से पहले नीता अंबानी का बढ़ा टेंशन.. IPL 2024 से बाहर हुआ स्टार क्रिकेटर….

0
291

न्यूज डेस्क ।आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) को आगामी आईपीएल सीजन से पहले काफी गहरा सदमा लगा है, जिससे उभर पाना अब शायद उनके लिए इतना आसान नहीं होगा। उन्हें यह सदमा किसी और ने नहीं बल्कि उनकी टीम के स्टार ऑल राउंडर ने दिया है, जोकि आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले बाहर हो गया है। तो आइए जानते हैं कि आखिर वो खिलाड़ी कौन है जो आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले ही मुंबई इंडियंस से बाहर हो गया है।

आईपीएल ऑक्शन से पहले नीता अंबानी को लगा बड़ा झटका!

दरअसल, आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आगाज मार्च के महीने में होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मगर उससे पहले 19 दिसंबर का खिलाड़ियों का ऑक्शन होना है, जिसके लिए सभी टीमें तैयारी में लगी हुई हैं। लेकिन मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी को अभी भी अपने कानो पर विश्वास नहीं होगा कि आखिर कैसे उनकी टीम के स्टार ऑल राउंडर आईपीएल 2024 (IPL 2024) से बाहर हो गए हैं। बता दें कि हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) हैं।

IPL 2024 से बाहर हुए हार्दिक पांड्या!

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार हार्दिक पांड्या चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2024 (IPL 2024) में एक भी मुकाबला नहीं खेल सकेंगे। जिस वजह से नीता अंबानी को उन्हें टीम में लेने का कोई फायदा नहीं होगा। रिपोर्ट के अनुसार वर्ल्ड कप में लगी चोट से पूरी तरह रिकवर होने में उन्हें कम से कम 6 महीने का समय लगेगा। जिसके चलते उनका आईपीएल खेल पाना नामुमकिन हो गया है।

हालांकि अभी एक आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन मेडिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि उन्हें वापसी करने में काफी समय लग जाएगा।

आईपीएल 2024 से पहले बढ़ी मुंबई की चिंता!

 

बता दें कि हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने आगामी आईपीएल से पहले ट्रेड करके अपनी टीम में शामिल किया था। साथ ही उन्होंने अपने स्टार ऑल राउंडर कैमरून ग्रीन को भी आरसीबी से ट्रेड कर लिया है। ऐसे में आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही ज्यादा पैसे नहीं बचने की वजह से मुंबई ऑक्शन के दौरान भी किसी ऑल राउंडर को नहीं खरीद सकेगी।