Wednesday, June 17, 2026
Home Breaking कोरबा जिला जेल की 25 फीट उंची दीवार फांदकर भागे 4 बंदी…..मचा...

कोरबा जिला जेल की 25 फीट उंची दीवार फांदकर भागे 4 बंदी…..मचा हड़कंप, पुलिस ने नाकेबंदी कर फरार कैदियों की शुरू की तलाश

208

The Duniyadari: कोरबा- जिला जेल कोरबा से चार विचाराधीन कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन सहित पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. आरोपी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए 25 फीट ऊपर दीवार फांदकर भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. जिलेभर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, जिला जेल में बिजली बंद थी, जिसका फायदा उठाकर कैदी दीवाल फांदकर फरार हो गए. फरार कैदी जिला जेल के अंदर बीमार मवेशी की देखरेख कर रहे थे. जिला जेल के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है.