Monday, July 27, 2026
Home Breaking कोरबा में पति ने पत्नी की हत्या की, दिनदहाड़े वारदात से गांव...

कोरबा में पति ने पत्नी की हत्या की, दिनदहाड़े वारदात से गांव में दहशत

109

The Duniyadari: कोरबा- जिले के रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव निवासी सालिक राम यादव ने कथित रूप से अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना दिनदहाड़े होने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के बाद आरोपी कुछ समय तक गांव में घूमता रहा और उसे कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म के पास भी देखा गया।

घटना की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग भय के माहौल में घरों में सिमट गए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर इसे आपसी विवाद से जुड़ा मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी।