Wednesday, November 18, 2026
Home कोरबा कोरबा में युवती की बेरहमी से हत्या, घर में अकेली थी मृतका

कोरबा में युवती की बेरहमी से हत्या, घर में अकेली थी मृतका

111

The Duniyadari : कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 25 वर्षीय युवती रानू साहू की उसके ही घर में अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी। घटना के समय वह घर में अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे।

शाम करीब सात बजे जब परिजन लौटे, तो उन्होंने रानू को खून से सनी हालत में पड़ा देखा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर ने किसी भारी वस्तु से सिर पर हमला किया, जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले को गंभीर मानते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।