Monday, May 18, 2026
Home छत्तीसगढ़ गणतंत्र दिवस: बिलासपुर में मुख्यमंत्री और रायपुर में राज्यपाल फहराएंगे तिरंगा

गणतंत्र दिवस: बिलासपुर में मुख्यमंत्री और रायपुर में राज्यपाल फहराएंगे तिरंगा

55

The Duniyadari :रायपुर, 16 जनवरी (वेदांत समाचार)। इस वर्ष गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन बिलासपुर में होगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे। यह पहली बार होगा जब मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस समारोह में बिलासपुर में तिरंगा फहराएंगे।

राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। यहां राज्यपाल रामेन डेका सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। परेड में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, छत्तीसगढ़ पुलिस, सशस्त्र बल, नगर सेना और बैंड प्लाटून की टुकड़ियां शामिल होंगी।

इसके अलावा जिले और संभाग स्तर पर भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी और निर्धारित मंत्री ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।