कोरबा। गेवरा क्षेत्र के उर्जा नगर में महिलाओं के द्वारा तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के गीत संगीत एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं के ड्रेस, पहनावा,मेकप,एवं अन्य परफार्मेंस के आधार पर तीज क्वीन का चुनाव किया गया। इन सभी में डा. सीता चन्द्रा परफार्मेंस सबसे अच्छा रहा जिससे उन्हें महिलाओं के द्वारा क्राउन पहना कर तीज क्वीन के रुप में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
बता दें कि गेवरा क्षेत्र सर्व समाज समाज के महिलाओं ने हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया। इसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।झूला के बिना सावन तीज का त्यौहार अधूरा होता है। इसे देखते हुए साज-सज्जा के साथ झूला तैयार किया गया और साथ में सेल्फी कॉर्नर की व्यवस्था की गई।
सुहागिन महिलाएं त्योहार को यादगार बना सकें। मान्यता है कि तीज पर्व पर सभी सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की रूपरेखा से लेकर सुचारू रूप से संचालित करने के लिए समाज की युवाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।