Sunday, April 26, 2026
Home देश पंजाब में कांग्रेस को तगड़ा झटका, सुनील जाखड़ के बाद ये 5...

पंजाब में कांग्रेस को तगड़ा झटका, सुनील जाखड़ के बाद ये 5 बड़े नेता भाजपा में शामिल

354

चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस (Punjab Congress) के कद्दावर नेता और हिन्दू चेहरा सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) के बाद अब पार्टी के पांच और बड़े नेताओं (5 big leaders join BJP) ने भाजपा जॉइन कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू, राजकुमार वेरका, सुंदर शाम अरोड़ा और पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने आज भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली।

पंजाब कांग्रेस से सामूहिक पलायन पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ के बाहर होने के बाद हुआ, जो पिछले महीने ही भाजपा में शामिल हुए थे।