Tuesday, October 27, 2026
Home कोरबा पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में पूजा अर्चना...

पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

1051

The Duniyadari कोरबा : पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन शहर में विभिन्न स्थानों पर विराजें भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। भगवान श्री गणेश को भोग लगाकर बस्तीवासियो के सुख शांति, समृद्धि व खुशहाली की कामना की।


पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन पोडीबहार के शिवनगर और रिसदी स्थित सार्वजनिक गणेश पंडाल पर दर्शन करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने समिति के सदस्यों को वर्षों से जारी गणेश उत्सव की निरंतरता बनाए रखने के लिए साधुवाद दिया। पार्षद श्री देवांगन ने कहा की इस तरह से धार्मिक आयोजन से धार्मिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर युवा मोर्चा मण्डल  अध्यक्ष मुकुंद सिंह कंवर,रामकुमार देवांगन, नवीन सिंह ठाकुर,शैलेन्द्र यादव, आशीष दिवेदी, नरेंद्र गोस्वामी, सुनीता यादव, सुनीता महंत, संगीता यादव, जमुना यादव, स्वाति, शिव कुमारी, अनिता राठौर, पुष्पा देवांगन, रविंद्र यादव, अनिल डनसेना, शिव प्रसाद, गुरदयाल मानिकपुरी, सुमन दास, लक्ष्मी साहू, लखनलाल बरेठ, रामेश्वरी साहू समेत अधिक संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।