Sunday, October 25, 2026
Home Breaking पुलिस लाइन में साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया

पुलिस लाइन में साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया

213
Oplus_16908288

The Duniyadari: मुंगेली- मुंगेली पुलिस लाइन में आज साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली और सभी प्लाटूनों का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की जांच की और उत्साहवर्धन हेतु अच्छे टर्नआउट पर ईनाम दिए गए। इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी ली और त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल, रक्षित निरीक्षक नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा बघेल, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी फास्टरपुर, उपनिरीक्षक लक्ष्मण खुंटे थाना प्रभारी लालपुर तथा जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं यातायात स्टाफ उपस्थित रहे।