‘बिटिया हेलमेट क्यों नहीं पहना..,’ चालान कटने की बात पर पुलिस अधिकारी से क्या बोली लड़की

0
399

दो लड़कियां स्कूटी पर बैठकर मस्त सड़क किनारे मौजूद एक दुकान पर पहुंच थी। तभी उन्हें एक पुलिस अधिकारी ने देख लिया। जब वह लड़कियों के पास पहुंचे और उनसे पूछा कि हेलमेट क्यों नहीं पहना, तो भैया… लड़कियों का जवाब वायरल हो गया। इतना ही नहीं, जब पुलिस अधिकारी ने कहा कि चालान कर दें…। तब लड़की ने मुस्कुराते हुए वही जवाब दिया, जो अधिकतर लोग देते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स इस बात से थोड़ा हैरान लगे कि पुलिसवाले लड़कियों से इतने प्यार से पेश आते हैं, जबकि लड़कों से तो कड़क स्वभाव में बात करते हैं। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट सेक्शन में लिखें।

जब मुस्कारते हुए लड़कियों ने दिया ये जवाब

यह क्लिप 49 सेकंड का है जिसमें हम देख सकते हैं कि Fast Food की दुकान के पास दो लड़कियां स्कूटी लिए खड़ी हैं। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ एक पुलिस अधिकारी उनके पास पहुंचकर बोलता है- हां… बिटिया वो हेलमेट क्यों नहीं पहना तूने…। लड़की मुस्कुराते हुए जवाब में कुछ-कुछ कहती है, जिस पर अधिकारी बोलता है- यमराज भी यहीं बैठा होगा नीम के ऊपर फिर… दिक्कत आएगी ना। क्यों… तुम्हारा चालान कर दें। इस पर लड़कियां ना कहते हुए गर्दन हिलाती हैं। इस स्थिति में दोनों शर्म के मारे मुस्कुराते नजर आती हैं।

क्या लड़कों से भी इतने प्यार से बात करते हैं?

यह वीडियो ट्विटर यूजर @vikendra_sharma से 6 जनवरी को पोस्ट किया गया। उन्होंने कैप्शन में बताया- बदायूं में कितनी लड़कियों के चालान बिना हेलमेट के स्कूटी चलाने पर काटे गए? क्या कोई आंकड़ा है इसका? सिर्फ लड़कों के ही काट दिए जाते हैं। क्या कभी पुलिस वाले लड़कों से भी इतने प्यार से बात करते हैं? लड़के-लड़की में भेदभाव आज भी है। अब यह क्लिप सोशल मीडियो के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स से शेयर किया जा रहा है। तमाम यूजर्स इस मामले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ ने कहा कि लड़कियों के साथ बड़े प्यार से बर्ताव करते हैं। अभी कोई लड़का होता तो उसे एक धर देते या फिर चालान कर दिया जाता। वहीं एक यूजर ने लिखा कि लड़कियों के साथ प्यार से पेश आना पड़ता है, वरना वो रोने लगती हैं।

फंस गई बिटिया…