Friday, May 1, 2026
Home Breaking बुद्ध जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर रोक, निगम सख्त

बुद्ध जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर रोक, निगम सख्त

13

The Duniyadari: राजधानी रायपुर में 1 मई को बुद्ध जयंती के अवसर पर नगर निगम ने मांस और मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी करते हुए साफ किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर के किसी भी होटल, ढाबे या दुकान में मांस-मटन की बिक्री या भंडारण पाए जाने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमों के तहत दंडात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत लिया गया है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने निगम क्षेत्र में संचालित सभी बूचड़खानों और मांस विक्रय दुकानों को उक्त दिन बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे आदेश का पालन करें और बुद्ध जयंती के दिन शांति व अनुशासन बनाए रखने में सहयोग दें।