बिलासपुर। bjp state president arun sao: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दिवाली पर बुलेट पर नगर भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की और उन्‍हें दिवाली की शुभकामनाएं दी।

साव का ये  VIDEO अब सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। अरुण साव दिवाली पर्व की सुबह 6 बजे बुलेट में सवार होकर निकले और मार्निंग वाक पर निकले बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। वहीं, सफाई कर्मियों के बीच पहुंचकर उन्हें दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं दी।

सांसद साव खुद बुलेट चलाते पहले कंपनी गार्डन पहुंचे, जहां मार्निंग वॉक पर आए बुजुर्गों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे व्यापार विहार स्थित दीनदयाल गार्डन भी पहुंचे और लोगों को दिवाली पर्व की शुभकामनाएं दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रेलवे उद्यान, पुराना बस स्टैंड, देवकीनंदन चौक होते हुए सरकंडा, नेहरू चौक मुंगेली नाका चौक पहुंचकर नागरिकों को दीपावली पर्व की बधाइयां देते रहे। इस दौरान वे सफाई कर्मियों के बीच भी पहुंचे और उन्हें भी दिवाली की शुभकामनाएं दी।

RO - 12460/ 2 RO - 12460/ 2