Tuesday, October 27, 2026
Home देश ब्रेकिंग: ईद और अक्षय तृतीया से पहले जोधपुर में दो समुदायों के...

ब्रेकिंग: ईद और अक्षय तृतीया से पहले जोधपुर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, इंटरनेट बंद

459

नई दिल्ली। राजस्थान के जोधपुर में ईद और अक्षय तृतीया से ठीक पहले दो समुदायों में हिंसक झड़प हुई। सोमवार रात करीब 11:30 बजे दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई, इससे कई लोग घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो एक समुदाय की ओर से पुलिस पर भी पथराव शुरू हो गया। इलाके में देर रात से इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

घटना के बाद CM अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, प्रशासन को भी हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।