Wednesday, April 29, 2026
Home कोरबा ब्रेकिंग — कोरबा जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारियों समेत...

ब्रेकिंग — कोरबा जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारियों समेत 14 पुलिसकर्मियों के तबादले

109

The Duniyadari: कोरबा। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। दर्री, करतला, पाली सहित कई थानों के प्रभारियों को बदला गया है। इस आदेश के तहत थाना प्रभारियों के साथ-साथ कुल 14 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह तबादला सूची जारी की गई है। नए पदस्थापना आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।