Saturday, May 30, 2026
Home Breaking भीषण सड़क हादसा: युवक की मौत, खड़े ट्रक से पिकअप वाहन के...

भीषण सड़क हादसा: युवक की मौत, खड़े ट्रक से पिकअप वाहन के टकराने से ये हुआ हादसा

149

The Duniyadari: रायपुर- धरसीवां में एक और भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा भी सांकरा में हुआ है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है और एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पुलिस की टीम ने मृत युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, धरसीवां के सांकरा में फिर सड़क हादसा हुआ। खड़े ट्रक से पिकअप वाहन के टकराने से ये हादसा हुआ।

इस हादसे में पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही सिलतरा चौकी पुलिस मोके पर पहुंची और घायल वाहन चालक को इलाज के लिए असपताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।