Wednesday, July 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ।

मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ।

265

The duniyadari रायपुर। राजधानी के अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. यह शिविर हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के द्वारा लगाया गया है. इस ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया. मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के सभी सदस्यों को मैं बधाई देता हूं. इस शिविर के माध्यम से सैंकड़ों लोग की जान बचाने हमको मदद मिलेगी. हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के परिवार को बहुत-बहुत बधाई. इसके साथ ही मंत्री जायसवाल ने लोगों से अपील की है की ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करें.

स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल को लेकर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अधिकार है, निश्चित रूप से हमारे अभिन्न अंग है. उनसे बातचीत की जाएगी.

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट सुधीर अग्रवाल ने बताया कि आज हमने ब्लड डोनेशन कैंप रखा है. हमारा सौभाग्य है कि स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के द्वारा इसका उद्घाटन किया गया है. ज्यादा से ज्यादा लोग ब्लड कैंप आकार इस ब्लड कैंप को सफल बनाएं.