Saturday, October 24, 2026
Home Breaking लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने...

लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

249

The Duniyadari: बलौदाबाजार- जिले के कसडोल थाना अंतर्गत कसडोल-सिरपुर मार्ग लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने दो दिन पहले लूट की इस घटना को अंजाम दिया था। इस घटना की शिकायत दर्ज होने के बाद से ही पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी और अब पुलिस के हाथों सफलता लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात व्यापारी शशि साहू कसडोल से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान जातापाठ के पास तीनों आरोपियों ने उसे रोका और उसके साथ मारपीट की।

इतना ही नहीं आरोपियों ने शशि साहू से उसका मोबाईल और 20 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए थे। लूट की घटना के बाद पीड़ित शाशि साहू थाने पहुंचा था और शिकायत दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने उस मार्ग मे लगे सीसीटीवी फुटेज आदि से तलाश करना शुरू की और पुलिस आरोपियों तक पहुंचने मे सफलता हासिल की। पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी रायपुर जिले के खरोरा के आस पास के रहने वाले है, और तुरतुररिया घूमने आनाया था। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए है और जेल भेजनें की कार्यवाही की जा रही है।