Thursday, October 29, 2026
Home Breaking संदिग्धों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई हिरासत में

संदिग्धों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई हिरासत में

256

The Duniyadari::रायगढ़– शहर में पहचान छिपाकर रह रहे संदिग्ध लोगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने 27 अप्रैल की सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की। सिटी कोतवाली पुलिस ने मुर्शिदाबाद से आए कई लोगों को दस्तावेजों की जांच के लिए हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, इंदिरा नगर क्षेत्र में लंबे समय से रह रहे इन बाहरी लोगों के पास न तो पुलिस वेरिफिकेशन था और न ही किराएदारी से संबंधित वैध सूचना। जांच में कई व्यक्तियों के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों में भी गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं हैं।

संदेह के आधार पर पुलिस ने वेरिफिकेशन अभियान तेज कर दिया है। अधिकारी एक-एक दस्तावेज की गहनता से जांच कर रहे हैं ताकि किसी भी सुरक्षा खतरे से निपटा जा सके। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए कहा कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।