Saturday, October 10, 2026
Home Breaking सड़क किनारे खड़ी ट्रक में लगी अचानक आग…जलकर वाहन खाक

सड़क किनारे खड़ी ट्रक में लगी अचानक आग…जलकर वाहन खाक

220

The Duniyadari: राजनांदगांव- राजनांदगांव में सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना मंगलवार रात की है। जहां जीई रोड स्थित रामदरबार चौक में ट्रक में लगी आग इतनी भीषण थी कि पूरा ट्रक जल गया। कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना है। पुलिस के मुताबिक, ट्रक एक मिल से भूसा लेने आया था।

रात तक माल नहीं लद पाने के कारण चालक वाहन को रायपुर नाका के पास सड़क किनारे खड़ा कर घर चला गया। रात करीब 12 बजे लोगों ने ट्रक में आग की लपटें देखीं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। घटनास्थल के पास रिहायशी इलाका और पेट्रोल पंप होने से बड़े हादसे की आशंका थी। मौके पर एक ढाबा और इनकम टैक्स कार्यालय भी मौजूद थे। ट्रक पूरा जलने के बाद आग खुद बुझ गया।