Saturday, July 27, 2024
Homeराजनीतिसीजी न्यूज: 20 मई से छत्तीसगढ़ में गौठान निरीक्षण अभियान चलाएगी भाजपा,...

सीजी न्यूज: 20 मई से छत्तीसगढ़ में गौठान निरीक्षण अभियान चलाएगी भाजपा, गौठानों में गोठ, पूछेंगे 10 सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गौठानों में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सरकार पर 1300 करोड़ रुपए घोटाले का आरोप लगाया है। इसके बाद सोमवार को साव और संगठन महामंत्री ओपी चौधरी समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता रायपुर के गोढ़ी गांव स्थित गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे।

0.निरीक्षण के दौरान गोढ़ी गांव में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में मारपीट

इसकी सूचना मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी गौठान के पास पहुंच गए और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। फिर बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को पीट दिया है। जिसमें बीजेपी का एक कार्यकर्ता घायल हुआ है। अब बीजेपी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करवाने की तैयारी में है।

0.साव बोले.पंचायतों से उनके हक का पैसा छीनकर किया बंदरबांट

घटना की जानकारी देते हुए साव ने कहा हमने गौठान का निरीक्षण किया। जहां पर एक भी गाय नहीं मिली। न ही गोबर बेचते हुए कोई मिला। यहां पर गाय के रखरखाव के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं मिली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गौ माता के नाम पर 1300 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। पंचायतों से उनके हक का पैसा छीनकर आपस में बंदरबांट किया गया।

0.गौठानों में गोठ, पूछेंगे 10 सवाल

साव ने मीडिया को बताया कि 20 मई से प्रदेश भर के सभी गौठान का निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में हर मंडल से BJP के नेता दौरा करने जाएंगे। सभी नेता कम से कम 10 गौठान का दौरा करेंगे। वहां के स्थानीय लोगों से मिलकर गौठानों में गोठ करेंगे। जहां गौठानों से जुड़े 10 सवाल पूछे जाएंगे।

0.फर्जी आरोप लगाना बंद करे भाजपा: कांग्रेस

इस मामले को लेकर कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के नेताओं को प्रधानमंत्री ने जिस गांव को गोद लिया है। वहां जाना चाहिए। उनके आने जाने का खर्च हम उठाने के लिए तैयार हैं। गोढ़ी गांव की जनता ने इन्हें जवाब दिया है। गौठान में चारा पानी की पर्याप्त व्यवस्था है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments