Tuesday, March 17, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी: फरार चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर्स रायपुर कोर्ट में किया गया...

सीजी: फरार चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर्स रायपुर कोर्ट में किया गया पेश, प्रोडक्शन वारंट के तहत तिहाड़ जेल से लेकर आई है छत्‍तीसगढ़ पुलिस

392

Two directors of absconding chit fund company presented in Raipur court, under production warrant, Chhattisgarh Police has brought from Tihar Jail

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के अलग अलग जिलों व शहरों में निवेशकों के पैसे लूटकर फरार चिटफंड कंपनी   पीएसीएल के दो डायरेक्‍टर को रायपुर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। बता दें कि पीएसीएल के संचालकों पर अलग अलग थानों में निवेशकों से धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।

इस कड़ी में शनिवार को तिहाड़ जेल में बंद पीएसीएल के डायरेक्टर्स गुरमीत सिंह एवंं सुब्रतो भट्टाचार्य को आज प्रोडक्शन वारंट में रायपुर न्यायालय लाया गया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मौदहा पारा के अपराध क्रमांक 12/2016 एवम थाना गोबरा नवापारा के अपराध क्रमांक 220/2016 में मामला दर्ज किया गया है।