Friday, March 13, 2026
Home पुलिस सीजी ब्रेकिंग: बेटी की दूसरी जगह तय कर दी थी शादी, गुस्से...

सीजी ब्रेकिंग: बेटी की दूसरी जगह तय कर दी थी शादी, गुस्से में सिरफिरे आशिक ने गर्लफ्रेंड की मां को मार डाला

375

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की मां की हत्या कर दी। युवक ने महिला को इसलिए मार दिया क्योंकि उसने अपने बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इसी बात से आरोपी नाराज था और उसने अपनी प्रेमिका के मां के सिर पर भारी पत्थर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।  बलौदा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जावलपुर निवासी रामप्रसाद धीवर की पत्नी बृहस्पति बाई(55) और घर के लोग 23 मार्च की रात को खाना खाकर सो गए थे। इसी दौरान 23-24 मार्च की दरमियानी रात को किसी शख्स ने उनकी पत्नी के सिर में हत्या करने के मकसद थे पत्थर पटक दिया है। जिससे गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर कर दिया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की शिकायत पुलिस में की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात वाली रात को नगपुरा निवासी रवि कश्यप(25) गांव के आस-पास देखा गया है। वहीं यह भी पता चला कि वह बृहस्पति बाई की बेटी का प्रेमी है। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मगर पूछताछ में उसने जो बताया है वह हैरान करने वाला था।

शाटी टूट जाए, इसलिए मारा

रवि ने बताया कि मैं बृहस्पति बाई की बेटी से प्रेम करता हूं। लेकिन उसके माता-पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है। इसलिए मैं नाराज था। इसके कारण ही मैंने अपनी प्रेमिका की मां को मारने के मकसद से उसके सिर पर पत्थर पटका था। जिससे ये शादी टूट जाए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।