Sunday, August 23, 2026
Home Breaking अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हुआ तेंदुआ, गरियाबंद में चल रहा...

अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हुआ तेंदुआ, गरियाबंद में चल रहा इलाज…

247
Oplus_131072

The Duniyadari: गरियाबंद– उड़तुली घाट के पास रविवार सुबह 5 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह स्थानीय लोगों ने तेंदुए को घायल अवस्था में देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार के बाद गरियाबंद लाया। फिलहाल, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वन अधिकारियों की निगरानी में तेंदुए के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

डॉक्टरों की विशेष टीम जल्द पहुंचने वाली है ताकि तेंदुए का समुचित इलाज किया जा सके। वन विभाग ने जानकारी दी है कि इलाज के बाद तेंदुए को दोबारा जंगल में छोड़ा जाएगा।