Friday, April 24, 2026
Home Breaking अदा शर्मा ने किए श्रीराम के दर्शन, मंदिर में गूंजा भजन, फैंस...

अदा शर्मा ने किए श्रीराम के दर्शन, मंदिर में गूंजा भजन, फैंस की उमड़ी भीड़

28

The Duniyadari: रायपुर- बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा इन दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। गुरुवार को वह राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान श्रीराम के दर्शन किए और मंदिर परिसर में भजन गाकर श्रद्धा व्यक्त की। उनके मंदिर पहुंचते ही माहौल भक्तिमय हो गया।

अदा शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंदिर का वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह भजन गाती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं।

मंदिर में जैसे ही अदा शर्मा ने भजन गाना शुरू किया, वहां मौजूद लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रशंसक उनसे मिलने पहुंच गए। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली और उनसे बातचीत की।

बता दें कि अदा शर्मा ने साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘1920’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं की, लेकिन अदा शर्मा की अभिनय क्षमता को दर्शकों ने खूब सराहा। इसी फिल्म से उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली और इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान