Sunday, June 7, 2026
Home Breaking अभियान संवेदना के तहत त्वरित कार्रवाई: महिला से अश्लील हरकत करने वाला...

अभियान संवेदना के तहत त्वरित कार्रवाई: महिला से अश्लील हरकत करने वाला युवक 24 घंटे में गिरफ्तार

4

The Duniyadari: Raigarh जिले में महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत यह कार्रवाई की गई।

मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है। पुसौर की रहने वाली 36 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से अपने रिश्तेदार के घर रह रही थी। 5 जून की शाम घर में अकेले होने का फायदा उठाकर एक युवक ने उसके साथ अशोभनीय हरकतें करते हुए अश्लील इशारे किए। महिला ने तुरंत खुद को सुरक्षित करते हुए दरवाजा बंद कर लिया और परिजनों के लौटने पर पूरी घटना की जानकारी दी।

शिकायत के आधार पर चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी विकास निराला (26) के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है तथा ऐसे अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।