Friday, May 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ अमित शाह का बस्तर दौरा आज, प्रत्याशियों के नामांकन रैली में होंगे...

अमित शाह का बस्तर दौरा आज, प्रत्याशियों के नामांकन रैली में होंगे शामिल

259

 

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का गुरुवार को बस्तर दौरा है। शाह जगदलपुर और कोंडागांव में सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही प्रत्याशियों के नामांकन रैली में भी शामिल होंगे।

बता दें, गृहमंत्री शाह दोपहर 12 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। सबसे पहले जगदलपुर में नामांकन रैली में शिरकत करेंगे, इसके बाद कोंडागांव में भी नामांकन रैली शामिल होंगे। वहीं दोपहर 4 बजे तक दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।