Saturday, March 14, 2026
Home Breaking अवैध रुप से चाकू रखे चाकूबाज को गिरफ्तार किया गया

अवैध रुप से चाकू रखे चाकूबाज को गिरफ्तार किया गया

144

The Duniyadari:रायपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने व चाकुबाजो के ऊपर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रुप से चाकू रखे चाकूबाज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि बूढ़ा तालाब गार्डन के पास में एक व्यक्ति खड़ा है हुलिया काला जींस एवं लाल कलरफुल शर्ट हल्का दाढ़ी रखा है लंबा गोरा ,अपने पास अवैध रूप से चाकू रखा है। की सूचना पर तत्काल कोई गंभीर अपराध की घटना घटित न हो की आशंका पर घटनास्थल पर रवाना हुआ मुखबिर के बताए अनुसार लड़का घटना स्थल पर खड़ा था.

पुलिस को देख भागने की कोशिश की किंतु पुलिस के तत्परता से भागने में असफल रहा।आरोपी का तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से एक नग लोहे का चाकु रखे मिला आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 527/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।