Saturday, May 2, 2026
Home Breaking पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर मुख्यमंत्री साय ने जताया...

पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

33

The Duniyadari: विष्णु देव साय ने जगेश्वर राम भगत के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय भगत ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को समर्पित किया। वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय रहे।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि भगत वनवासी कल्याण आश्रम के समर्पित कार्यकर्ता थे और अपने सार्वजनिक जीवन में उन्होंने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी। उनके प्रयासों से क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा मिला।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।