Wednesday, October 28, 2026
Home Breaking अवैध रूप से महुआ शराब बेचने की तैयारी कर रहा युवक गिरफ्तार

अवैध रूप से महुआ शराब बेचने की तैयारी कर रहा युवक गिरफ्तार

211

The Duniyadari: रायगढ़- पूंजीपथरा पुलिस ने आज गेरवानी लोहरापारा में दबिश देकर अवैध रूप से महुआ शराब बेचने की तैयारी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अपने घर के आंगन में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए तैयार कर रहा है, जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई।

प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक विक्रम कुजूर और नरेंद्र पैंकरा की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी कौशल झरिया (27) पिता स्व. तानसेन झरिया, निवासी ग्राम गेरवानी लोहरापारा को गिरफ्तार किया।

उसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,000 है। पूछताछ में आरोपी ने शराब बिक्री की मंशा से इसे रखने की बात स्वीकार की। आरोपी के खिलाफ थाना पूंजीपथरा में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रखने का संदेश दिया है और क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की बात कही है।