Wednesday, October 21, 2026
Home छत्तीसगढ़ अवैध रेत परिवहन पर जिला टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, 31 वाहन...

अवैध रेत परिवहन पर जिला टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, 31 वाहन जब्त

210

The Duniyadari : जिले में जिला टास्क फोर्स ने अवैध खनन और रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्ती दिखाई है। टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापामार अभियान चलाकर 31 वाहनों को जब्त किया है, जिनमें 25 ट्रैक्टर, 2 हाइवा और 4 जेसीबी मशीनें शामिल हैं।

जांच के दौरान सभी वाहन बिना अनुमति के रेत ढोते हुए पकड़े गए। बताया गया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के निर्देश और अवैध रेत खनन के खिलाफ राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत की गई है।