Friday, November 6, 2026
Home Breaking अवैध शराब बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

144

The Duniyadari: बलौदाबाजार– ऑपरेशन विश्वास” के तहत जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 11.04.2025 को थाना सिमगा एवं चौकी बया की पुलिस टीमों द्वारा घेराबंदी कर, अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपी शराब कोचियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों से ₹6300 कीमत मूल्य का 30 पाव देशी मसाला शराब 15 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है। इसके अतिरिक्त अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर, आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम

1. सुनील कुमार सोनवानी उम्र 40 साल निवासी ग्राम बनसांकरा थाना सिमगा

2. मंगलूराम रोहिदास उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम मोहदा पुलिस चौकी बया