Tuesday, July 28, 2026
Home Breaking आज कवर्धा दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय, कैबिनेट बैठक समेत कई अहम...

आज कवर्धा दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय, कैबिनेट बैठक समेत कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल

24

The Duniyadari: Raipur- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन विभिन्न शासकीय और संगठनात्मक कार्यक्रमों से व्यस्त रहेगा। वे सुबह रायपुर से कवर्धा रवाना होकर वहां भाजपा के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर में वापस राजधानी लौटेंगे।

रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नया रायपुर स्थित मंत्रालय में निर्धारित समय तक शासकीय कार्यों का निपटारा करेंगे। इसके उपरांत वे राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल की उप समिति की बैठक में भी शामिल होंगे। इसके पश्चात वे शासकीय कर्मचारियों के लिए आयोजित अल्पकालीन ऋण सुविधा योजना से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे।

शाम को मुख्यमंत्री डूमरतराई फेस-2 स्थित नवीन थोक बाजार के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में शामिल होकर व्यापारिक परिसर को प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे। दिनभर के सभी कार्यक्रम पूरे करने के बाद वे रात में मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।