आज का राशिफल : कौन चमकेगा, किसे करना होगा सावधान

10

The Duniyadari : ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आज सभी राशियों के लिए अलग-अलग फल दे रही है। चंद्रमा का गोचर मानसिक स्थिति और निर्णय क्षमता पर विशेष प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल—

मेष: आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी। आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा।

वृषभ: पुराने अटके हुए काम पूरे होने के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी प्रियजन से भेंट संभव।

मिथुन: आज सावधानी से दिन गुजारें। वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

कर्क: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के संकेत। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

सिंह: आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या: आज निर्णय सोच-समझकर लें। अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव।

तुला: भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी।

वृश्चिक: परिश्रम का फल मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे। नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे।

धनु: भागदौड़ रहेगी, परंतु परिणाम संतोषजनक मिलेंगे। छात्रों के लिए दिन शुभ।

मकर: निवेश में लाभ के अवसर। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतान से सुख मिलेगा।

कुंभ: मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रगति के योग। शाम का समय आनंददायक रहेगा।

मीन: प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। व्यापार में लाभ। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।