Tuesday, June 23, 2026
Home Breaking आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 209 निरीक्षकों के तबादले…

आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 209 निरीक्षकों के तबादले…

5

The Duniyadari: रायपुर- नए वित्तीय वर्ष की प्रशासनिक तैयारियों के तहत आयकर विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़) कार्यालय ने 209 आयकर निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं, जिससे विभागीय ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

जारी आदेश के अनुसार सबसे अधिक 46 निरीक्षकों का तबादला भोपाल में किया गया है। इसके अलावा रायपुर में 31, इंदौर में 21, भिलाई में 10 और बिलासपुर में 6 निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। वहीं रायगढ़ से 2 तथा भाटापारा, महासमुंद और अंबिकापुर से एक-एक निरीक्षक को स्थानांतरित किया गया है।

तबादला सूची में ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं जिन्हें छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश तथा मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें हाल ही में पदोन्नति प्राप्त 19 आयकर निरीक्षक भी शामिल हैं।

विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को 3 जुलाई तक अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और इसकी सूचना मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले 6 जून को भी आयकर विभाग ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 20 अतिरिक्त एवं संयुक्त आयुक्त, 48 उपायुक्त और 114 आयकर अधिकारियों (आईटीओ) के पदोन्नति के साथ तबादले किए थे। लगातार हो रहे इन फेरबदल के बाद मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ आयकर क्षेत्र की प्रशासनिक संरचना को नए सिरे से व्यवस्थित किया गया है।