The Duniyadari: रायपुर– सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो बनाकर वायरल करने का ट्रेंड अब लड़कों तक सीमित नहीं रहा। राजधानी रायपुर से ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला लेक्चरर का तलवार लहराते वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से फैल रहा है।
प्रोफाइल के मुताबिक युवती का नाम श्रद्धा शर्मा है जो खुद को लेक्चरर बताती है। पड़ताल में सामने आया कि श्रद्धा पंडित गिरजा शंकर आत्मानंद स्कूल, रायपुरा में शिक्षिका हैं। वायरल वीडियो में वे खुलेआम नंगी तलवार हाथ में लेकर पोज देती दिख रही हैं। बैकग्राउंड में फिल्मी डायलॉग और धमकी भरे अंदाज ने मामले को और गंभीर बना दिया है।
L
अब तक पुलिस ऐसे मामलों में ज्यादातर टीनएजर लड़कों पर कार्रवाई करती रही है। चाकू, तलवार या अवैध कट्टे के साथ रील बनाने वालों पर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट सख्ती दिखा चुका है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या कानून की नजर में लड़के-लड़कियों के लिए नियम अलग हैं? एक शिक्षिका का बच्चों को पढ़ाने के बजाय हथियार लहराना कितना सही है, इसे लेकर अभिभावकों में भी नाराजगी है।
सोशल मीडिया पर ‘खलनायक’ स्टाइल डायलॉग के साथ हथियारों का प्रदर्शन अब आम होता जा रहा है। एक्सपर्ट इसे सामाजिक चेतावनी मान रहे हैं। फिलहाल रायपुर पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। देखना होगा कि लेक्चरर के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।















